|
इलाज का नुस्खा किसी एक के लिए लिखा जाता है और बचाव का नुस्खा सबके लिए, यह बेहतर नींद के लिए आम नुस्खा है।
आसपास का वातावरण
आपकी सोने की जगह बहुत ही आरामदायक होनी चाहिए, कभी भी अपने बिस्तर पर बैठकर काम न करें। सोने की जगह का तापमान न तो बहुत गर्म, न ठंडा हो, न ही यहां बहुत रोशनी हो और न ही बहुत ज्+यादा शोरगुल। दरअसल, शोर-शराबा या आवाज एक ऐसी समस्या है, जिस पर कई बार कोई नियंत्राण नहीं होता है, लेकिन, नींद पर पड़नेवाले इसके बुरे प्रभाव को कम करने के लिए आप कोई ऐसा उपाय अपना सकते हैं, जो आवाज को कम कर दे, जैेस-पंखा।
धूम्रपान
सिगरेट और अन्य निकोटिन उत्पादन उत्तेजक असर दिखाते हैं, इसलिए सोने से पहले और रात को नींद से जागने पर इनका उपयोग कभी न करें।
नींद का समय
हो सके तो हर दिन एक ही वक्त पर सोएं और एक ही वक्त पर सुबह उठ जाएं। सोने-उठने का नियमित तरीका अपनाने से आपको नींद अच्छी तरह आएगी।
दिन को सोना
दिन के समय थोड़ी देर सोना कुछ लोगों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन जिन लोगों को रात में नींद मुश्किल से आती है, उनके लिए दिन में सोना, नींद की समस्या को और बढ़ा सकता है। अगर आप दिन में सो लेंगे तो आपको रात में देर से नींद आएगी।
व्यायाम
नियमित व्यायाम से रात को नींद अच्छी आती है। बहरहाल, सोने से 3-4 घंटे पहले व्यायाम न करें। इससे आपकी नींद में रुकावट आ सकती है।
कैफ़ीन
कॉफ़ी, चाय और कैफ़ीन युक्त अन्य पेय और खाद्य पदार्थ उत्तेजक कहलाते हैं, इनसे शरीर में खून का दौरा तेज हो जाता है, जिससे नींद उड़ जाती है, इसलिए सोने से 4-6 घंटे पहले ऐसे कैफ़ीन युक्त पदार्थ न लें।
मद्यपान
माना जाता है कि मद्यपान से नींद जल्द आ जाती है। दुर्भाग्य से, मद्यपान करने से, शुरुआत में हो सकता है नींद आ जाए, लेकिन बाद में नींद खुल जाती है। इसके अलावा, अच्छी नींद लेने के लिए मद्यपान करना अच्छा नहीं है।
गरिष्ठ भोजन
रात को बहुत गरिष्ठ भोजन करने से भी नींद न आने की समस्या हो सकती है।
... |